पति अखिलेश यादव के साथ संसद भवन पहुंचीं डिम्पल यादव.
Dimple Yadav: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद अब डिंपल यादव ने सांसद के रुप में शपथ ले ली है. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, सैफई परिवार से एक मात्र लोकसभा में सांसद है. डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ दिलाई. शपथ लेने से पहले डिंपल के साथ उनके पति अखिलेश यादव भी नजर आए. दोनों ने मथुरा में बाके बिहारी के दर्शन किए.
शपथ के पहले डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने पति और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं लोगों के भरोसे की आभारी हूं. नेताजी के सम्मान में संसदीय क्षेत्र के लोगों ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद, और यह ठाकुर बांके बिहारी जी का भी आशीर्वाद है, जिसकी वजह से मैं यह चुनाव जीत पाई हूं.
इससे पहले मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार रही डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को करीब 2 लाख 88 हजार वोटो से हराया. इस दौरान उन्होंने जसवंतनगर से शिवपाल यादव और 2019 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. मुलायम ने करीब 94 हजार वोटों चुनाव जीता था.
-पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी है.
-पूर्व सीएम और एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू है.
-दो बार कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं.
-2012 के उपचुनाव में पहली बार सांसद बनी थीं.
-2014 में दूसरी बार सांसद बनीं, लेकिन 2019 में चुनाव हार गई थीं.
-2009 में फिरोजाबाद से लोकसभा का उपचुनाव हार चुकी हैं.
ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: कभी बोलती थी रामपुर में तूती, वहां अपना बूथ तक नहीं बचा पाए आजम खान, सपा को मिले केवल 87 वोट
बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यादव परिवार से एक मात्र सांसद चुने गए थे. उसके बाद बीते 10 अक्टूबर को उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. मुलायम के निधन के बाद ही मैनपुरी में उपचुनाव हुआ. 5 दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में वोट डाले गए थे, और 8 दिसंबर को वोटो की गिनती हुए थी.
-भारत एक्सप्रेस
Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…
Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…
Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…