देश

नोएडा एयरपोर्ट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच डायरेक्ट मेट्रो, मिल सकती है 2024 में एक्सप्रेस सेवा की सौगात

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आगामी वर्ष से चालू होने की उम्मीद है. मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 में यात्री सेवाओं की शुरुआत हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मेट्रो को शुरु करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से मेट्रो के जरिए जोड़ने के लिए कारिडोर बनाया जाएगा, जिसपर एक्सप्रेस मेट्रो का संचालन होगा.

70 किलो मीटर लंबा है रूट 

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट तक लगभग सत्तर किमी लंबे रूट पर मेट्रो चलेगी. इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर दो भाग में तैयार की जा रही है. पहले भाग में नोएडा एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क दो तो दूसरे भाग में नालेज पार्क दो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच.

अगले साल शुरू होगा ट्रायल

परियोजना को लेकर बुधवार को शासन की बैठक होगी. जिसमें एनएमआरसी, डीएमआरसी, नियाल और एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी के अधिकारी शामिल होंगे. बता दें की ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं अगले साल की शुरुआत में इस नए एयरपोर्ट पर ट्रायल भी शुरू हो जाएगा. वहीं इस बात की भी जानकारी सामने आ रही है कि अक्टूबर से कामर्शियल सेवा शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: कांग्रेस के कारण टल गई विपक्षी दलों की बैठक, CM नीतीश बोले- राजनीतिक दलों के अध्यक्ष आएं तो अच्छा लगेगा

एक्सप्रेस सेवा को लेकर तैयारियां

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित इस मेट्रो के सफर में 12 स्टेशन पड़ रहे हैं. हालांकि, इनमें से कुछ को खत्म किया जा सकता है. जिससे की मेट्रो की एक्सप्रेस सेवा मिल सके. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सेवा को लेकर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण है. इसके जरिए यात्री आईजीआई एयरपोर्ट और नोएडा एयरपोर्ट के बीच सुगमता से आ जा सकेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

22 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

43 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

48 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago