देश

Loksabha Election 2024: कांग्रेस के कारण टल गई विपक्षी दलों की बैठक, CM नीतीश बोले- राजनीतिक दलों के अध्यक्ष आएं तो अच्छा लगेगा

CM Nitish Kumar: 2024 से पहले विपक्षी एकता को बड़ा झटका लगा है. 12 जून को बिहार में होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दावा किया कि 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इनकार के कारण टालनी पड़ी है. उन्होंने कहा कि बैठक के लिए कांग्रेस की उपस्थिति जरुरी थी. कांग्रेस को छोड़कर, अधिकांश विपक्षी राजनीतिक दलों ने 12 जून को पटना में मिलने के लिए सहमति व्यक्त की थी. लेकिन कांग्रेस नेतृत्व स्थल के साथ सहज नहीं था. चूंकि, सबसे पुरानी पार्टी के बिना बैठक का कोई मतलब नहीं था.

मैंने उन्हें पार्टी के अंदर चर्चा करने और फिर एक तारीख को अंतिम रूप देने के लिए कहा है हम हर विपक्षी राजनीतिक दल के साथ तारीख का मिलान करेंगे और फिर बैठक के लिए फैसला करेंगे. फिलहाल, 12 जून को निर्धारित बैठक स्थगित कर दी गई है. अपेक्षित तारीख के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, मैं सोच रहा हूं कि बैठक बहुत जल्द होगी.

‘पार्टियों के अध्यक्ष आएं तो अच्छा लगेगा’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता पर प्रतिक्रिया देते हुए आगे कहा कि राजनीतिक दलों के अध्यक्ष आएं, प्रतिनिधि आयेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 12 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के लिए अधिकतर लोगों का समर्थन आ गया था. हमने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि आपलोग भी बैठक के लिए आगे की तारीख को लेकर बात कर लीजिए। सभी पार्टी के अध्यक्ष को आना है इसमें, कोई दूसरा आएगा तो अच्छा नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapsed: पुल गिरने की घटना पर CM नीतीश कुमार ने विभाग की मानी गलती, बोले- सही से नहीं बना इसलिए गिरा

‘आगे की तारीख फिर तय की जाएगी’

नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि आगे इसकी तारीख तय होगी और उसके बारे में आप लोगों को बता दिया जाएगा. सीएम की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई जब कांग्रेस ने पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में अपने किसी प्रतिनिधि को भेजने के बारे में सोच रही थी. बताया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को होने वाली बैठक में भाग लेने पर असमर्थता जताई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

1 minute ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

10 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

22 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

30 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

51 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago