पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरा (फोटो ट्विटर)
Lucknow Ekana Stadium: राजधानी लखनऊ में तेज आंधी की वजह से इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में मां-बेटी की बोर्ड के नीचे दबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम का जब बोर्ड गिरा तो उसके नीचे एक स्कॉर्पियो कार दबने खबर सामने आयी, जिसमें 3 तीन लोग बैठे हुए थे. घटना की जानकारी मिलने पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई और ड्राइवर अभी गंभीर रूप घायल है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं बोर्ड गिरने से स्कॉर्पियो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
लखनऊ के साउथ डीसीपी विनीत जायसवाल ने बताया कि, “थाना सुशांत गोल्फ सिटी में आंधी के चलते एक बोर्ड गिरने की सूचना मिली. इकाना स्टेडियम का एक बोर्ड एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिर गया. गाड़ी के अंदर तीन लोगों थे, जिसमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस बल, दमकल विभाग और SDRF की टीम मौके पर मौजूद है. कार्रवाई की जा रही है.
लखनऊ पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा है कि थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी मय पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं जरुरी कार्यवाही की जा रही है. बोर्ड गिरने की वजह से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है और मलबे को जेसीबी से हटाया जा रहा है. वहीं जिस स्कॉर्पियो गाड़ी पर यह बोर्ड गिरा है उस गाड़ी का नंबर है UP78 CR2613 है.
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…