बंद रहेंगे बेसिक के स्कूल (सांकेतिक फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से यह घोषित किया गया है कि यूपी के स्कूलों में 15 नवंबर तक दिवाली के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा. स्कूल अब सीधे 16 नवंबर को खुलेंगे. विभाग निर्देश BSA को जारी किए जा चुके हैं. यह खबर आने के बाद अब विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों तबकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. सबको अब दिवाली मनाने के लिए कई दिनों की छुट्टियां मिल गई हैं.
संवाददाता ने बताया कि दिवाली के मौके पर छुट्टियों को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी बीएसए को निर्देश जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि परिषद के अधीन चल रहे विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 14 नवम्बर को अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, यह अवकाश कैलेंडर में शामिल नहीं है. शुक्रवार की शाम को शासन स्तर से प्रदेश के बेसिक शिक्षा के स्कूलों में 14 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है. इस सम्बंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को जारी निर्देश भी जारी कर दिया है.
आदेश जारी होने पर अब परिषद के अधीन संचालित हो रहे विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 11 से 15 नवंबर तक अवकाश रहेगा. बता दें कि विद्यालयों में 11 नवंबर को नरक चर्तुदशी, 12 को दीपावली, 13 को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भैया दूज की पहले से ही अवकाश घोषित है, लेकिन अब जब शासन ने 14 नवम्बर को भी अवकाश घोषित कर दिया है तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. दरअसल इसको लेकर शिक्षक संगठनों ने ही मांग की थी.
ये भी पढ़ें- Ayodhya: 24 लाख दीए से जगमग होगी रामलला की नगरी, सीएम योगी करेंगे प्रभु श्री राम का राजतिलक
बता दें कि यूपी के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां सहित अन्य संविदा कर्मियों का पिछले महीने का मानदेय दीवाली से पहले नहीं मिल सका है. इस पर उनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. इसको लेकर संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है. हालांकि शिक्षामित्रों का तो पिछले महीने का मुख्यालय से बजट जारी कर दिया गया था लेकिन खबर सामने आ रही है कि, स्थानीय स्तर पर कई जिलों में बीएसए की ओर से इसे अभी तक मानदेय रिलीज नहीं किया गया है. मालूम हो कि यूपी के प्राथमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में संविदाकर्मी कार्यरत हैं, जिसमें शिक्षामित्रों की संख्या सबसे अधिक है तो वहीं रसोइयां व ब्लाक संसाधन केंद्रों में कंप्यूटर आपरेटरों व एकाउंटेंट भी संविदा पर ही कार्य कर रहे हैं. इनको अभी तक पिछले महीने यानी अक्टूबर का मानदेय नहीं दिया गया है, इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है. इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मांग की है कि सरकार सभी संविदा कर्मियों को भी मानदेय दीवाली से पहले दे. राज्य कर्मचारियों व पूर्णकालिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तरह इनको भी समय से भुगतान किया जाए, ताकि यह संविदाकर्मी भी खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मना सकें.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…