ICC World Cup 2023

World Cup में हारिस रऊफ ने जमकर लुटाए रन, सोशल मीडिया पर PAK के तेज गेंदबाज का उड़ा मजाक, फनी मिम्स वायरल

Haris Rauf In World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में पाकिस्तान की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. टूर्नामेंट के लीग मुकाबले का पाकिस्तान अब तक चार मैच गंवा चुकी है. आज पाकिस्तान अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहा है. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना अब नामुमकिन हो गया है. वर्ल्ड कप से पहले खिताब का दंभ भरने वाले बाबर आजम की टीम के लचर प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई मिम्स वायरल हो रहे हैं. यूजर्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

पाकिस्तान टीम का मिम्स वायरल

एक यूजर्स ने चार तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर अपने एक्स पर पोस्ट किया है. इस कोलाज में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्वींटन डिकॉक, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है. वहीं चौथी तस्वीर में पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस राऊफ हैं. इस तस्वीर में दिखाया गया है कि तीनों बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2023 में 500 से अधिक रन दिए हैं. जबकि पाकिस्तान के हारिस राऊफ 500 रन दिए हैं. बता दें कि हारिस राऊफ इस टूर्नामेंट में काफी महंगे साबित हुए हैं.

सोशल मीडिया पर हारिश राऊफ का एक और मिम्स वायरल हो रहा है. जिस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.

एक अन्य यूजर्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की हारिस राऊफ एशिया के पहले बॉलर हैं, जिन्होंने एक टूर्नामेंट में पांच सौ रन दिए हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप में हारिस राऊफ काफी महंगे साबित हुए हैं. उन्होंने पांच सौ से अधिक रन खर्च किए हैं. उनकी गेंदों पर बल्लेबाजों ने छक्के और चौके जमकर लगाए हैं. वह अपनी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें- World Cup के बाद बाबर आजम छोड़ेंगे ODI और T20 की कप्तानी! रमीज राजा ने कहा- तनाव में है यह खिलाड़ी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

14 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago