देश

प्रदूषण ने घेरा दिल्ली का दिल, पटाखों और पराली ने बढ़ाया प्रदूषण, चार साल का टूटा रिकॉर्ड

Delhi Pollution: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया लेकिन इसके साथ ही राजधानी दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित हो गई है. दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं भी सामने आईं. इन सबका असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर पड़ा और इस बार का प्रदूषण स्तर पिछले चार सालों में सबसे खराब रहा.

CPCB के आंकड़े क्या कहते हैं?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. 2024 में यह 330, 2023 में 218 और 2022 में 312 था. दिवाली की रात AQI लगातार बढ़ता रहा. रात 10 बजे 344, 11 बजे 347, आधी रात को 349 और सुबह 1 बजे 348 रहा. मंगलवार सुबह भी हालात नहीं सुधरे और AQI 351 से 359 के बीच बना रहा.

कितना रहा पीएम लेवल?

पीएम 2.5 का स्तर भी रिकॉर्ड तोड़ रहा. दिवाली की रात यह 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया, जो सुरक्षित सीमा से कई गुना ज्यादा है. 2024 में यह 609, 2023 में 570 और 2022 में 534 था. दिवाली की शाम 4 बजे यह 91 था जो रात होते-होते 675 तक पहुंच गया. मंगलवार सुबह हवा की दिशा बदलने से यह फिर 91 पर लौट आया.

SC के नियमों की अवहेलना

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने रात 8 से 10 बजे तक सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन कई इलाकों में नियमों की अनदेखी हुई. DSS के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण में 14.6 प्रतिशत योगदान परिवहन क्षेत्र का रहा. गाजियाबाद का 6 प्रतिशत, नोएडा का 8.3 प्रतिशत, गुरुग्राम का 3.6 प्रतिशत और पराली जलाने का 1 प्रतिशत योगदान रहा.

ये भी पढ़ें-ब्राजील की अनोखी फैक्ट्री, डेंगू से लड़ने वाले मच्छरों का उत्पादन शुरू

पराली जलाने की 45 घटनाएं

पंजाब में दिवाली के दिन पराली जलाने की 45 घटनाएं दर्ज की गईं. वहीं, हरियाणा में 13 और यूपी में 77 घटनाएं दर्ज की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago