देश

डॉ. दिनेश शर्मा बने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से BJP के उम्मीदवार

भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया. राज्यसभा की यह सीट बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद से खाली है. हरिद्वार दुबे का बीते 26 जून को दिल्ली में निधन हो गया था. वे 74 वर्ष के थे. हुई थी. इस सीट पर इस माह की 15 तारीख को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी.

चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है. वहीं इसके अगले दिन नामांकन की जांच की जाएगी. वहीं नाम वापसी के लिए आखिरी तारीख 8 सितंबर निर्धारित की गई है. बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए 15 सितंबर को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

लखनऊ से राजनीतिक सफर की शुरुआत

12 जनवरी 1964 को लखनऊ में जन्में दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर की शुरुआत भी लखनऊ से हुई थी. यहां उन्हें साल 1987 में लखनऊ विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था. लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर दिनेश शर्मा रह चुके हैं. 1991 में दिनेश शर्मा को प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था इसके बाद 1993 से 1998 तक बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. वहीं वे दो बार लखनऊ के मेयर रहे हैं. 2017 से 2022 के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में वे यूपी के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं. वहीं दिनेश शर्मा यूपी पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, जो कि दर्जा प्राप्त मंत्री के बराबर का पद था. दिनेश शर्मा राजनीति में अपनी साफ सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: पाक-चीन को भारत का जवाब: PM मोदी बोले- कश्मीर-अरुणाचल में G20 बैठकें कराना हमारा अधिकार, देश के हर हिस्से में आयोजित होंगे इवेंट्स

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है. पार्टी की तरफ से वे राज्यसभा के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

9 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

40 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

43 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago