देश

पाक-चीन को भारत का जवाब: PM मोदी बोले- कश्मीर-अरुणाचल में G20 बैठकें कराना हमारा अधिकार, देश के हर हिस्से में आयोजित होंगे इवेंट्स

PM Modi On China Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में G20 बैठक कराने पर पाकिस्तान और चीन की आपत्ति को खारिज कर दिया है. मोदी ने कहा कि हमें अपने देश के किसी भी हिस्से में बैठक करने का अधिकार है. बता दें कि अगले हफ्ते भारत में पहली बार G20 बैठक होने जा रही है, खबर आ रही है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. जबकि, चीन G20 का सदस्य देश है.

इससे पहले चीन और पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ इलाकों में G20 का एक इवेंट आयोजित करवाने पर आपत्ति जताई थी. दोनों देशों ने कहा था कि कश्मीर विवादित क्षेत्र है, इसलिए यहां आयोजन नहीं होना चाहिए. वहीं, चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंवेट का बहिष्कार किया था, जिसमें उसे भी शामिल होना था.

‘हमें अपने देश के किसी भी हिस्से में बैठक करने का हक’

चीन और पाकिस्तान द्वारा सवाल उठाए जाने पर न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा सवाल तब जायज होता, जब हम कश्मीर और अरुणाचल में बैठक कराने से बच रहे होते. उन्होंने कहा, “हमारा देश इतना विशाल, खूबसूरत और विविधताओं से भरा हैं. जब देश में G20 बैठक हो रही है, तो ये स्वाभाविक है कि देश के हर हिस्से में बैठकें होंगी.”

यह भी पढ़ें: China ने फिर लिया भारत से पंगा, G20 बैठक से पहले जारी किया नया MAP, लद्दाख से लेकर अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा

28 अगस्त को चीन ने जारी किया था विवादित नक्शा

चीन ने हाल में ही अपना एक नया नक्शा जारी किया था. उसमें उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया था. अब पीएम मोदी के बयान को चीन की उसी हरकत के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

11 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

20 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

21 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

23 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

39 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

42 minutes ago