माधवी लता ने ओवैसी पर साधा निशाना.
Madhavi Latha Slams Asaduddin Owaisi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है. इस सूची में पार्टी ने तेलंगाना की हैदराबाद सीट से डाॅक्टर, सोशल वर्कर और भरतनाट्यम डांसर माधवी लता को प्रत्याशी बनाया है. माना जा रहा है कि वह इस सीट से असदुद्दीन ओवैसी को कड़ी टक्कर देगी. इस बीच माधवी लता ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर हिंदू भाई-बहन जाग गए तो असद भाई के लिए बड़ी मुश्किल होगी.
माधवी लता ने कहा कि पिछले 5 सालों में पीएम जो योजनाएं लेकर आए हैं. वे पुराने शहर के मुसलमानों तक नहीं पहुंची हैं. एमपी साहब ने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया है. उन्होंने आगे कहा कि ओवैसी संसद में अल्पसंख्यकों की बात करते हैं लेकिन उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. क्या कभी उन्होंने उनके लिए आवाज उठाई है? मैं धर्म के आधार पर नहीं विकास के आधार पर काम करूंगी. मैं महिलाओं क कल्याण के लिए काम करूंगी.
ये भी पढ़ेंः तेल खरीद पर भारत के जवाब से खुश हुआ रूस, लावरोव बोले- दोस्त जयशंकर पश्चिमी देशों को दे चुके नसीहत
बता दें कि माधवी लता पेशे से डाॅक्टर है. वह विरिंची नामक अस्पताल की चेयरपर्सन हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी छवि हिंदू समर्थक रुख के कारण सुर्खियों में रहती है. वह हैदराबाद में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने तीन तलाक को खत्म करने के लिए मुस्लिम महिलाओं के साथ सहयोग किया. इतना ही नहीं माधवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
गौरतलब है कि हैदराबाद सीट 1984 से ओवैसी परिवार के पास है. पहले ओवैसी के पिता 2004 तक इस सीट से सांसद रहे. इसकेे बाद असदुद्दीन ओवैसी स्वयं अभी इस सीट से सांसद हैं. हालांकि भाजपा तेलंगाना में लगातार अपना जनाधार बढ़ा रही है. पार्टी को 2023 के विधनसभा चुनाव में 15 फीसदी से अधिक वोट मिले.
ये भी पढ़ेंः क्या मैं दागदार था… चूरू सांसद का छलका दर्द, राजेंद्र राठौड़ या कुछ और… जानें क्यों कटा राहुल कस्वां का टिकट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…