देश

“पहलगाम हमले की निंदा करने के लिए तहे दिल से सराहना”, डॉ. एस जयशंकर ने अफगानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात, जानें क्या बातें हुईं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने गुरुवार शाम अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से बात की और सत्तारूढ़ शासन द्वारा 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने तथा काबुल और नई दिल्ली के बीच अविश्वास पैदा करने के प्रयासों को पूरी तरह से खारिज करने की सराहना की.

S Jaishankar ने एक्स पर दी जानकारी

एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने फोन कॉल के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज शाम कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी के साथ अच्छी बातचीत हुई. पहलगाम आतंकवादी हमले की उनकी निंदा के लिए मैं उनकी तहे दिल से सराहना करता हूं.

S Jaishankar ने कहा, “झूठी और निराधार रिपोर्टों के माध्यम से भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के हालिया प्रयासों को उनकी दृढ़ अस्वीकृति का स्वागत किया. अफगान लोगों के साथ हमारी पारंपरिक मित्रता और उनकी विकास आवश्यकताओं के लिए निरंतर समर्थन को रेखांकित किया. सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की.” पिछले सप्ताह अफगानिस्तान ने भारत द्वारा अफगान क्षेत्र पर मिसाइल हमले करने के पाकिस्तानी आरोपों को “निराधार” करार दिया था.

हमले के आरोप को अफगानिस्तान ने किया खारिज

अफगान मीडिया आउटलेट हुर्रियत रेडियो के साथ 10 मई को एक साक्षात्कार में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खवारजमी ने पाकिस्तान के इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया था कि भारत ने अफगान धरती पर मिसाइल हमला किया है, और ऐसे दावों को झूठा और निराधार बताया था. काबुल की यह प्रतिक्रिया भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री द्वारा पाकिस्तान के “पूरी तरह से ओछे आरोपों” को खारिज करने के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें उन्होंने आरोपों को “हास्यास्पद दावे” बताया.

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए विदेश सचिव मिस्री ने अफगान लोगों से यह याद रखने का आग्रह किया था कि किस देश ने बार-बार उनके देश में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान का काम भीख मांगना, सिंधु जल संधि पर PM मोदी नहीं करेंगे रहम’, BJP विधायक बोले- दुश्‍मन कभी नहीं सुधर सकता

अफगानिस्तान को अस्थिर करने और नष्ट करने में पाकिस्तान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मिस्री ने कहा, “यह एक बार फिर पूरी तरह से हास्यास्पद दावा है कि भारतीय मिसाइलों ने अफगानिस्तान पर हमला किया है. यह पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप है. मैं केवल यह बताना चाहता हूं कि अफगान लोगों को यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि वह कौन सा देश है, जिसने पिछले डेढ़ साल में कई मौकों पर अफगानिस्तान में नागरिक आबादी और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

7 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

17 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

22 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago