Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘पाकिस्तान का काम भीख मांगना, सिंधु जल संधि पर PM मोदी नहीं करेंगे रहम’, BJP विधायक बोले- दुश्‍मन कभी नहीं सुधर सकता

पहलगाम में आंतकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए. जिसमें सिंधु जल संधि भी शामिल है, जो फिलहाल निलंबित है. भाजपा विधायक ने कहा- पाकिस्‍तान घुटने के बल भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है.

BJP MLA CP Singh, Indus Water Treaty
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की ओर से भारत से लगाई जा रही गुहार पर कहा कि पाकिस्तान का काम भीख मांगना है और वह फिर घुटने के बल भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है. लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भारत उस पर रहम नहीं करेगा.

भाजपा विधायक ने कहा कि पहलगाम में आंतकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए. जिसमें सिंधु जल संधि भी शामिल है, जो फिलहाल निलंबित है. एयरबेस, सोशल मीडिया हैंडल सहित कई अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बेहद ही बेशर्म और बुजदिल देश है. भारत से बार-बार झटके खाने के बावजूद पाकिस्तान कभी भी अपना व्यवहार नहीं बदलता. कुछ होते हैं जो मार खाने के बाद सुधरते हैं, लेकिन पाकिस्तान कभी भी सुधर नहीं सकता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को वर्तमान में अभी भारत के हाथों ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मार खानी पड़ी. पूर्व में भी उसे कई बार मार पड़ी है. लेकिन, वह मार खाने के बाद हर बार की तरह घुटनों के बल भारत से भीख मांगने लगता है. लेकिन अब गिड़गिड़ाने से क्या होगा.

‘आवाम के सामने झूठे दावे पेश कर रहे पाक हुक्‍मरान’

भारत ने जिस प्रकार पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाया है. पाकिस्तानी सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे अपनी आवाम के सामने इज्जत बचाए. इसीलिए, आवाम के सामने झूठे दावे पेश करने पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक बात सिंधु जल संधि की है तो यह स्थगित ही रहनी चाहिए. मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी पाकिस्तान पर रहम नहीं करेंगे बल्कि कड़ाई करेंगे.

भाजपा विधायक ने कहा कि भारत-पाक के सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते हैं. पीएम मोदी ने बिल्कुल सही बात कही थी. टेरर ऑर टॉक साथ-साथ नहीं हो सकते हैं. इसीलिए, पाकिस्तान को सबक सिखाना ही चाहिए. क्योंकि, पाकिस्तान का इतिहास रहा है वह कभी नहीं सुधर सकता है.

ये भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: भूमि अधिग्रहण के लिए मंदिर निधियों के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital