देश

DRDO ने मध्यप्रदेश के श्योपुर ट्रायल साइट से स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आज मध्यप्रदेश के श्योपुर ट्रायल साइट से स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया. यह एयरशिप आगरा की एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) द्वारा डिजाइन और विकसित की गई है.

एयरशिप में था इंस्ट्रुमेंटल पेलोड

इस परीक्षण में एयरशिप को एक खास इंस्ट्रुमेंटल पेलोड के साथ लॉन्च किया गया. उड़ान के दौरान यह लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंची. इस दौरान एयरशिप से ऑनबोर्ड सेंसरों के जरिए अहम डाटा एकत्र किया गया. यह डाटा आगे चलकर उच्च ऊंचाई पर की जाने वाली एयरशिप उड़ानों के लिए सटीक सिमुलेशन मॉडल बनाने में मदद करेगा.

सुरक्षा प्रणाली की भी जांच

ट्रायल के दौरान एयरशिप के एन्वेलप प्रेशर कंट्रोल और इमरजेंसी डिफ्लेशन सिस्टम को भी सक्रिय किया गया. इसका उद्देश्य इन सिस्टम्स की कार्यक्षमता की जांच करना था. परीक्षण टीम ने एयरशिप को सुरक्षित तरीके से रिकवर कर लिया है. अब इसे आगे की तकनीकी जांच के लिए संरक्षित किया गया है.

62 मिनट तक चला उड़ान परीक्षण

डीआरडीओ के अनुसार, इस उड़ान परीक्षण की कुल अवधि करीब 62 मिनट रही. यह मिशन DRDO की हाई एल्टीट्यूड एयरशिप तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

2 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

7 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

12 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

22 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

30 minutes ago