Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

DRDO ने मध्यप्रदेश के श्योपुर ट्रायल साइट से स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया. यह एयरशिप 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंची और इसमें कई उन्नत तकनीकों का परीक्षण किया गया.

DRDO airship test

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आज मध्यप्रदेश के श्योपुर ट्रायल साइट से स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया. यह एयरशिप आगरा की एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) द्वारा डिजाइन और विकसित की गई है.

एयरशिप में था इंस्ट्रुमेंटल पेलोड

इस परीक्षण में एयरशिप को एक खास इंस्ट्रुमेंटल पेलोड के साथ लॉन्च किया गया. उड़ान के दौरान यह लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंची. इस दौरान एयरशिप से ऑनबोर्ड सेंसरों के जरिए अहम डाटा एकत्र किया गया. यह डाटा आगे चलकर उच्च ऊंचाई पर की जाने वाली एयरशिप उड़ानों के लिए सटीक सिमुलेशन मॉडल बनाने में मदद करेगा.

सुरक्षा प्रणाली की भी जांच

ट्रायल के दौरान एयरशिप के एन्वेलप प्रेशर कंट्रोल और इमरजेंसी डिफ्लेशन सिस्टम को भी सक्रिय किया गया. इसका उद्देश्य इन सिस्टम्स की कार्यक्षमता की जांच करना था. परीक्षण टीम ने एयरशिप को सुरक्षित तरीके से रिकवर कर लिया है. अब इसे आगे की तकनीकी जांच के लिए संरक्षित किया गया है.

62 मिनट तक चला उड़ान परीक्षण

डीआरडीओ के अनुसार, इस उड़ान परीक्षण की कुल अवधि करीब 62 मिनट रही. यह मिशन DRDO की हाई एल्टीट्यूड एयरशिप तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital