DRDO करेगा मिसाइल का परीक्षण.
ओडिशा के बालासोर जिले के 10 गांवों के करीब 20 हजार लोगों को अस्थाई तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है. इन लोगों को जिला प्रशासन की ओर से एक आदेश जारी किया गया था, 23 जुलाई को हुई बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा था कि बुधवार की सुबह 4 बजे तक सभी लोग अपना घर खाली कर दें.
जिला प्रशासन की ओर से मिले इस आदेश के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि उन्हें कुछ समय के लिए घर छोड़कर जाना है, जिसके बाद वो दोबारा से अपने घरों को लौट आएंगे. शिविर में रहने के दौरान उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता और खाने का पैसा भी दिया जाएगा.
बता दें कि डीआरडीओ बुधवार को एक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है. जिसको लेकर साढ़े तीन किलोमीटर की रेंज में पड़ने वाले गांवों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया है. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, ये मिसाइल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर आईटीआर रेंज में किया जाना है. ऐसे में डीआरडीओ ने मिसाइल टेस्ट के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ये परीक्षण ITR के लॉन्च पैड 3 से किया जाएगा. हालांकि जिस मिसाइल का परीक्षण किया जाना है, उसके नाम या फिर उससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.
बालासोर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है खाली कराए गए गांवों के लोगों के लिए अस्थाई शिविर बनाए गए हैं. अस्थाई कैंप में रिपोर्ट करने वाले इन लोगों को हुई असुविधा के लिए मुआवजा भी दिया जाएगा. इसके अलावा कैंप पर लोगों के लिए खाने-पीने से लेकर हेल्थ कैंप की सुविधा कराई गई है.
यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू के 10 साल पुराने सपने को पीएम मोदी ने कैसे एक ऐलान से कर दिया सच? पढ़ें क्या है पूरा मामला
जिला प्रशासन मछुआरों और मजदूरों को मुआवजा भी देगा. जिसमें वयस्कों को प्रतिदिन के हिसाब से 300 रुपये, नाबालिगों को 150 रुपये और खाने के 75 रुपये दिए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…