लाइफस्टाइल

आप भी चाय के साथ खाना चाहते हैं हेल्दी और लाइट स्नैक्स तो यहां देखें लिस्ट, सेहत को भी मिलेगा फायदा

Healthy Snacks: शाम की कड़क चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने को मिल जाएं तो मज़ा आ जाता है. जी हां जब आप काम पर लंबे दिन के बाद अपनी सारी ऊर्जा और ताजगी खो देते हैं, तो चाय ही एकमात्र ऐसी चीज है जो आपको एनर्जेटिक फील कराती है. कम से कम टी लवर्स तो यही सोचते हैं. ऐसे में आप एक कप गर्म चाय के साथ अच्छे हल्के हेल्दी नाश्ते का आनंद भी ले सकते हैं. इसलिए इस साथ को सोने पर सुहागा ही कहा जा सकता है, लेकिन इस बात को लेकर असमंजस होता है कि हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए आपको चाय के साथ कैसा नाश्ता करना चाहिए, जो शरीर को एनर्जी भी दें. तो आइए हम आपको बताते हैं टी टाइम लाइट स्नैकस जिन्हें आप शाम की चाय के साथ ट्राई कर सकते हैं…

सोया इडली

चाय के साथ स्नैक्स में सोया इडली भी ट्राई कर सकते हैं. यह भी पूरी तरह ऑयल फ्री होता है. साउथ इंडियन फूड सोया इडली सोयाबीन, उड़द दाल और चावल की मदद से बनाई जाती है. सोया इडली पौष्टिकता से भी भरपूर होती है. इसे आप किसी भी समय खा सकते हैं.

मखाना (Healthy Snacks)

मखाने में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह कैल्सियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य तत्वों से भरपूर होता है. मखाना पोषक तत्वों का खजाना है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह ग्लूटन फ्री भी होता है. आप शाम के नाश्ते में चाय के साथ मखाना खा सकते हैं.

मुरमुरे

शाम के नाश्ते के लिए मुरमुरे बेस्ट ऑप्शन है. बच्चे हों या बड़े सभी इसे खाना काफी पसंद करते हैं. आप इसे स्नैक्स के तौर पर कई तरह के डिशेज जैसे कि भेलपुरी या चिक्की बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होता है.

यह भी पढ़ें : क्या है हीमोफिलिया? जानें किस वजह से होती है ये गंभीर बीमारी…जानें इसके लक्षण और इलाज

ड्राई फ्रूट्स

शाम की चाय के साथ आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते है या शाम की ग्रेविंग को कम करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं. ये आपकी छोटी-मोटी भूख को मिटाने के लिए अच्छा विकल्प है.

पोहा अप्पम (Healthy Snacks)

शाम की चाय के साथ आप हेल्दी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो पोहा अप्पम एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago