देश

Drone Over PM Modi House: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में एसपीजी और पुलिस

Drone Over PM Residence: आज सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया. इसके बाद एसपीजी से लेकर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई. प्रधानमंत्री आवास नई दिल्ली के हाई सिक्योरिटी और नो फ्लाइंग जोन में स्थित है. ऐसे में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और ड्रोन की तलाश शुरू की गई. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार 3 जुलाई सुबह 5 बजे के आसपास इस बात की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की जानकारी SPG द्वारा दिल्ली पुलिस को देने के बाद तमाम आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. नई दिल्ली इलाके में तमाम अफसरों और फोर्स ने ड्रोन की तलाश शुरु कर दी. हालांकि, कोई ड्रोन अभी तक पकड़ा में नहीं आया है. ड्रोन को लेकर पुलिस की जांच जारी है. वहीं पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर कैसे यह ड्रोन पीएम आवास के ऊपर पहुंचा, क्योंकि पीएम आवास और आस पास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है.

पुलिस ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि, “एनडीडी नियंत्रण कक्ष में PM आवास के पास उड़ने वाली अज्ञात वस्तु के बारे में एक खबर मिली थी.आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली. एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (ATC) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली.”

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics: एनसीपी ने शुरू की बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई, विधानसभा अध्यक्ष को भेजी अयोग्यता सूची

12 एकड़ में फैला है पीएम आवास

बता दें कि पीएम आवास लुटियंस जोन में स्थित है. भारत के प्रधानमंत्री का सरकारी आवास राजधानी दिल्‍ली के लुटियंस जोन के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित 7 नंबर बंगला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से इसी बंगले में रह रहे हैं. वहीं पीएम आवास का आधिकारिक नाम ‘पंचवटी’ है. 5 बंगलों को मिलाकर बनाए जाने के कारण इसका यह नाम रखा गया है. इस बंगले का निर्माण साल 1980 में किया गया था. वहीं यह आवास 12 एकड़ में फैला हुआ है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

49 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago