Kartik- Kiara:कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं. पहले दिन ही फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया. फैंस से मिले इस सपोर्ट ने कार्तिक और कियारा की खुशी को दोगुना कर दिया है. दोनों ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है. वहीं कार्तिक और कियारा आडवाणी ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया है. इसमें दोनों को बांद्रा में जियो वर्ल्ड ड्राइव शॉपिंग मॉल के एक थिएटर में जाते देखा गया है. उन्होंने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया जो उनकी फिल्म सत्यप्रेम कथा देख रहे थे.
फिल्म खत्म होने के तुरंत बाद यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी थिएटर के अंदर आई जिसके बाद सत्तू और कथा को असल जिंदगी में देखकर दर्शक उत्साहित हो गए और उनका सभी ने हौसला बढ़ाया. उन्होंने कार्तिक और कियारा का गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं, कियारा और कार्तिक हाथ जोड़कर उनका आभार जताते नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, “जब दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं, तब आपको एहसास होता है कि मैजिक हो गया है… हमेशा के लिए संजोकर रखने वाला पल… मैं बस इतना करना चाहती हूं कि सत्यप्रेम की कथा की पूरी टीम की ओर से आभार.”
ये भी पढ़ें:Ileana D’Cruz Pregnancy: प्रेग्नेंट इलियाना ने फिर दिखाई अपने मिस्ट्री मैन की झलक, जानिए वेबी के डैडी
इस बीच जैसे ही कियारा और कार्तिक ने वीडियो पोस्ट किया प्रशंसकों ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. थिएटर में मौजूद एक प्रशंसक ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. थिएटर में मौजूद एक प्रशंसक ने अभिनेताओं से मिलने का अपना अनुभव भी शेयर किया है. वहीं, कई लोगों ने लाल दिल वाली इमोजी भी शेयर की है. काम की बात करें तो कियारा अगली बार राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगी जबकि कार्तिक कैप्टन इंडिया फिल्म में नजर आएंगे.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…