लाइफस्टाइल

Health Tips: मेटाबॉलिज्म गड़बड़ है तो लाख कोशिशों के बाद भी नहीं कम होगा वजन, जानिए इसे कैसे ठीक करें?

Metabolism: हमारे शरीर का मैकेनिज्म आपस में सभी अंगों की सेहत से जुड़ा हुआ है, मतलब अगर शरीर के किसी भी हिस्से में कोई दिक्कत होती है तो प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ सकता है. मेटाबॉलिज्म और वजन बढ़ने की समस्या भी इसी तरह की है. आमतौर पर जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ होता है वह इसे कम करने के लिए कई उपाय करते रहते हैं, लेकिन सबसे पहले हमें बीमारी किस वजह से है यह जानना जरुरी होता है. यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो यह संकेत है कि आपको मेटाबॉलिज्म से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. तो आइए जानते है कि मेटाबॉलिज्म को कैसे बढ़ाया जा सकता है जो वजन कम करने में भी मददगार हो सके.

मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के उपाय

माना जाता है कि जो लोग दिनभर में अधिक पानी पीते हैं, उन्हें वजन कम करने और इसे नियंत्रित रखने में अधिक लाभ मिल सकता है. पानी अस्थायी रूप से आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज कर सकती है. आपको बता दें कि 500 एमएल पानी पीने से लगभग एक घंटे तक रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म 30% तक बढ़ जाता है. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो पानी अधिक पीने से लाभ मिल सकता है.

हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करें

हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट को HIIT यानी कि हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग कहते हैं. मेटबॉलिक रेट बढ़ाने के लिए हिट वर्कआउट काफी कारगर माने जाते हैं. यह आपके मेटाबॉलिज्मक की दर को बढ़ाकर अधिक फैट बर्न करने में भी मदद कर सकती है. ऐसा माना जाता है कि अन्य प्रकार के व्यायामों की तुलना में HIIT के माध्यम से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन को कम करने में अधिक लाभ पाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:WhatsApp Chat Transfer: अब एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते है चैट, इस QR Code से काम हुआ आसान!

अधिक समय तक खड़े रहने का करें प्रयास

बहुत अधिक बैठने से आपके स्वास्थय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लंबे समय तक बैठने से कम कैलोरी बर्न होती है और वजन बढ़ सकता है. अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि काम के दौरान अधिक समय तक खड़े रहने से कार्डियोमेटाबोलिक जोखिम स्कोर, वजन, शरीर में फैट, सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप में अधिक सुधार हो सकता है कोशिश करे कि बैठने की अपेक्षा अधिक से अधिक समय तक खड़े रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

7 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

30 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

41 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

54 minutes ago