Ravan Viral Video: दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. आज इस मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है. जगह-जगह रावण वध से लेकर रामलीला और रावण दहन के कार्यक्रम हो रहे हैं. रामलीला के मंचन के दौरान के भी दिलचस्प किस्से सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें रावण मरने से पहले से पहले गुटखा खाता दिख रहा है.
बताया जा रहा है कि वीडियो राम-रावण के युद्ध के पहले का है. वीडियो में दिख रहा है कि रावण अचानक एक गुटखे का पैकेट फाड़ता है और तुरंत ही वो गुटखा मुंह में डाल लेता है और मजे से खाने लगता है. मजेदार यह है कि गुटखा खाने के बाद वह अपने मुंह से गुटखे का पाउडर धुएं के तौर पर छोड़ने लगता है. घटना का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें-Indian Railways DA Hike: रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कर दी इतनी बढ़ोतरी
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है. यह वीडियो नीरज प्रताप सिंह द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि रावण वध से पहले रजनीगंधा खा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इतना ही नहीं, इस वी़डियो को जिसने भी देखा, उसकी हंसी छूट पड़ी है.
यह भी पढ़ें-Vaishno Devi Live Darshan: वैष्णो देवी से आई बड़ी खुशखबरी, अब भक्त घर से ही कर सकेंगे दर्शन
बता दें कि इस वीडियो को अब तक 3800 से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग तेजी से इस वीडियो को ट्वीट कर रहे हैं. वीडियो पर खूब रिएक्शंस भी आ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…