Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian Railways DA Hike: रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कर दी इतनी बढ़ोतरी

DA Hike: रेलवे के कर्मचारियों के लिए दशहरे के दिन खुशखबरी आई है और उनके महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी की गई है.

DA Hike: कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की थी और अब आज दशहरे के दिन सबसे बड़ी खुशखबरी रेलवे के कर्मचारियों के लिए हैं. रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से लागू हो गया है. अगले महीने आने वाली सैलरी में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा. इतना ही नहीं जुलाई से लेकर अब तक का एरियर भी दिया जाएगा. \

सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद रेलवे बोर्ड ने भी अपने कर्मचारियों के लिए भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बोर्ड ने ल‍िखा क‍ि यह फैसला लेते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी की जा रही है. इसके साथ ही इसे मौजूदा 42 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है. इसे एक जुलाई, 2023 से प्रभावी क‍िया जाएगा.

 

यह भी पढ़ें-APAAR होगा AADHAAR की तरह अनिवार्य, जानिए क्या है अपार कार्ड

4 प्रतिशत का हुआ इजाफा

रेलवे बोर्ड की तरफ से यह ऐलान केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से 15,000 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी देने के बाद क‍िया गया है. इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा भी शामिल है. कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में, जुलाई से बकाया राशि के साथ बढ़ा हुआ डीए भी मिलेगा.

कर्मचारियों ने जताई खुशी

इस मामले में रेलवे कर्मचारी संघों की तरफ से दिवाली से पहले इस घोषणा का स्वागत किया गया. ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा है कि कर्मचारियों को जुलाई से डीए मिलना था, इसलिए इसे पाना कर्मचारियों का अधिकार था. मैं दिवाली से पहले इसके भुगतान की घोषणा करने के फैसले का स्वागत करता हूं.

यह भी पढ़ें-Adani Ports: रॉकेट बनने वाला है अडानी ग्रुप का ये शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी मौका है खरीदो

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम राघवैया ने कहा कि डीए का भुगतान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है. इसका मकसद (कर्मचारियों पर) पर महंगाई का असर नहीं पड़ने देना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital