Bharat Express DD Free Dish

DUSU Election Results: 19वें राउंड के बाद ABVP का 3 पदों पर दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने बनाई प्रचंड बढ़त

DUSU Election Results 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना जारी है. राउंड-19 तक के रुझानों में ABVP तीन पदों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने सभी को पीछे छोड़ दिया है. अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 22,434 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

dusu-election-results-abvp-leads-three-posts-deepanshu-shokeen-big-lead

ABVP का 3 पदों पर दबदबा

DUSU Election Results 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना जारी है. हर राउंड के साथ मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है. नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चारों केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती चल रही है. मतगणना केंद्र और विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 2000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं. कई इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है.

राउंड-19 तक के रुझानों में ABVP तीन पदों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने सभी को पीछे छोड़ दिया है.

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 22,434 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. NSUI के विजय शंकर मीणा को 21,390 वोट मिले हैं. इस तरह यश डबास ने 1,044 वोटों की बढ़त बना रखी है. दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ है. हालांकि यश डबास के जीतने के कयास लगाये जा रहे हैं.

dusu-election-results-abvp-leads-three-posts-deepanshu-shokeen-big-lead
ABVP का 3 पदों पर दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने बनाई प्रचंड बढ़त

दीपांशु शौकीन का उपाध्यक्ष पद पर दबदबा

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं. उन्हें 28,873 वोट मिले हैं. ABVP के ईशु मौर्य 15,346 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि NSUI के वीर छत्र राठौर को 4,010 वोट मिले हैं. दीपांशु शौकीन अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 13,527 वोटों की बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.

सचिव पद पर रिया छावड़ी की मजबूत बढ़त

ABVP की रिया छावड़ी सचिव पद पर 19,846 वोटों के साथ आगे हैं. NSUI की नम्रता चौधरी को 13,963 वोट मिले हैं. रिया छावड़ी 5,883 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं.

संयुक्त सचिव पद पर सबसे रोमांचक लड़ाई

संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला बेहद करीबी है. ABVP के लक्ष्य राज सिंह 14,965 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं. निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव को 14,836 वोट मिले हैं और वे सिर्फ 129 वोट पीछे हैं. वहीं NSUI के गोपाल चौधरी 14,482 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और शीर्ष उम्मीदवार से उनका अंतर मात्र 483 वोट का है.

ये भी पढ़ें- खाकी पर लगा दाग! रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने पार की सारी हदें, महिला को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा

मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजों तक तस्वीर बदल सकती है. ऐसे में छात्र संगठनों और उम्मीदवारों की नजरें अब हर अगले राउंड पर टिकी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read