देश

जयपुर और मणिपुर में तड़के सुबह आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

Earthquake: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. राजधानी के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके का एहसास होने पर लोगों में भय का माहौल हो गया. वे अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों और गलियों में आ गए. तड़के सुबह आए इस भूकंप ने लोगों में डर का माहौल बना दिया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, जयपुर में एक घंटे में तीन बार भूकंप आया है. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर अधिकतम 4.4 रही है. वहीं, जयपुर के अलावा मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप आते ही यहां पर भी लोगों में डर व्याप्त हो गया और वे अपने घरों से बाहर निकल आए. इन दोनों जगहों पर भूकंप आज सुबह में आए. हालांकि, किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Earthquake: जयपुर में 3 तो मणिपुर में एक बार आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह में करीब 4 बजकर 10 मिनट पर जयपुर में पहला भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई. वहीं, दूसरा 4 बजकर 23 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.1 रही. जयपुर में तीसरा भूकंप 4 बजकर 25 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 3.4 रही.
इसके अलावा मणिपुर में भी भूकंप आया. यहां के उखरुल में आज सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 रही.

ये भी पढ़ें- Manipur Video: “दोषियों को मौत दो”- महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, बोले- अब बहुत हुआ…

एएनआई ने शेयर किया वीडियो

न्यूज एजेंसी ने भूकंप को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी शेयर की है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने जयपुर में आए 4.4 तीव्रता वाले भूकंप का एक वीडियो साझा किया है. इसमें देखा जा सकता है कि जब भूकंप आया तो कैसे झटके दिखे. घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भूकंप के झटके देखे जा सकते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. किसी तरह से किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Amit Dubey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago