Manipur Video
Manipur Video: मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 4 मई को बी फीनोम गांव में भीड़ द्वारा महिलाओं को नग्न घुमाने और यौन उत्पीड़न के मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने घोषणा की थी कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, “हम किसी को नहीं बख्शेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा के सभी विधायक इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. इसमें शामिल सभी लोगों को सज़ा देंगे, यहां तक कि मृत्युदंड की मांग करने की हद तक भी जाएंगे.
मणिपुर पुलिस ने कहा कि थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना अंतर्गत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के तीन और मुख्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. छापेमारी जारी है.
मामले को लेकर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि मैंने DGP को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज़ हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि एक मंच पर सब लोग बैठें और अपनी मांगें रखें, बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है. हिंसा से किसी का लाभ नहीं होता.
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…