देश

सुबह-सुबह भूकंप का डबल अटैक, महाराष्ट्र-अरुणाचल में तेज झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Maharashtra-Arunachal: महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार 21 मार्च की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार महाराष्ट्र में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. जबकि अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. हालांकि इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली में जमीन से 10 किमी. नीचे था. ये भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गए. जबकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 थी. हालांकि भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. वहीं पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए. पहला झटका बुधवार रात 1 बजकर 49 मिनट पर रिकाॅर्ड किया गया. वहीं इसके बाद एक झटका और आया. इसका केंद्र 10 किमी. की गहराई में था. बता दें कि अरुणाचल में आए भूकंप का केंद्र पश्चिमी कामेंग जिला था. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी. नीचे था.

जानें कैसे आता है भूकंप

जमीन के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती है इससे जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल किया जाता है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago