सदगुरु जग्गी वासुदेव
Jaggi Vasudev Brain Surgery: सदगुरु जग्गी वासुदेव की इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी हुई है. ब्रेन में रक्तस्राव और सूजन के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ब्रेन में जमे खून को निकालने के लिए 17 मार्च को सर्जरी की गई. सदगुरु की ब्रेन सर्जरी सफल रही. उन्हें वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया है. प्रधानमंत्री ने उनके बात कर उनकी सेहत की जानकारी ली. साथ ही ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. सदगुरु ने पीएम मोदी का आभार जताया है.
सदगुरु जग्गी वासुदेव ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि ब्रेन में सर्जरी होने के बाद हालत ठीक है. जग्गी वासुदेव 15 मार्च को अस्वस्थ हुए तो उन्होंने दोपहर तकरीबन 4 बजे के करीब दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पीटल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी से बातचीत कर सलाह ली. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उनके मस्तिष्क का एमआरआई किया गया. जांच के बाद यह पता चला कि सदगुरु के ब्रेन में बहुत अधिक रक्तस्राव हुआ है.
सदगुरु की अस्वस्थता की खबर सुनकर एक्ट्रेस कंगना रनौत भी स्तब्ध रह गईं. उन्होंने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा- “जब से मुझे राधे से इसके बारे में पता चला, मैं स्तब्ध हूं, सदगुरु जी ने उस असहनीय दर्द में न केवल विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि किसी भी बैठक या शिखर सम्मेलन को छोड़ने से भी इनकार कर दिया. जल्दी ठीक हो जाओ, हम आपके बिना कुछ भी नहीं हैं.”
यह भी पढें: खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का भूटान दौरा रद्द, आज से 2 दिन की यात्रा पर जाने वाले थे
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…