दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के साथ असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा.
Assam CM Himanta Biswa Sarma met Ratan Tata: असम केे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को देश केे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीरें स्वयं रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर साझा की. बता दें कि टाटा समूह असम में सेमीकंडक्टर का प्लांट लगा रहा है. इसके अलावा टाटा कैंस र के इलाज के लिए रिसर्च सेंटर भी लगा चुका है. इसी सिलसिले में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने रतन टाटा से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे.
मुलाकात के बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि असम में कैंसर हाॅस्पिटल के तौर पर किया जा रहा निवेश प्रदेश को इलाज के हब के रूप में विकसित कर रहा है. आज असम की सरकार के साथ टाटा समुह ने एक साझेदारी की है जिसके तहत प्रदेश में सेमी कंडक्टर का प्लांट लगाया जाएगा. इस प्लांट के लगने के बाद असम विश्व मानचित्र पर सेमी कंडक्टर हब केे रूप में विकसित होगा. हम असम के सीएम को उनके समर्थन और दूरदर्शिता केे लिए धन्यवाद देना चाहते हैं.
बता दें कि टाटा ग्रुप असम के मोरीगांव में एक सेमीकंडक्टर यूनिट लगाएगा. इसके जरिए प्रदेश में 27 हजार करोड़ का निवेश होगा. इस प्लांट के जरिए प्रतिदिन 4.8 करोड़ चिप का निर्माण हो सकेगा. इस चिप का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्राॅनिक्स, टेलीकाॅम और मोबाइल फोन में होगा. बता दें कि टाटा समुह टीएसएटी कंपनी के जरिए असम में सेमीकंडक्टर पैकेजिंग टेक्नोलाॅजी को डवलप करने जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः सुबह-सुबह भूकंप का डबल अटैक, महाराष्ट्र-अरुणाचल में तेज झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
गौरतलब है कि टाटा समुह राज्य में कई कैंसर हाॅस्पिटल चला रहा है. 1 मार्च 2024 को असम के सीएम ने सिलचर मेडिकल काॅलेज और कैंसर देखभाल यूनिट का शुरुआत की थी. इसके अलावा प्रथम श्रेणी वाला एकमात्र फैसिलिटी सेंटर भी गुवाहाटी में खोला जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार 2460 करोड़, टाटा समुह 1180 करोड़ और केंद्र सरकार 180 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इसके अलावा 80 करोड़ पब्लिक डोनशन के जरिए भी जुटाया गया है.
ये भी पढ़ेंः खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का भूटान दौरा रद्द, आज से 2 दिन की यात्रा पर जाने वाले थे
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…