EaseMyTrip Offers Free Rescheduling: कश्मीर घाटी के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रियों और पर्यटकों में दहशत फैल गई है. इस हमले के कारण घाटी में पर्यटक बुकिंग्स की भारी संख्या में रद्दीकरण देखने को मिला है. ऐसे में EaseMyTrip ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है.
EaseMyTrip के संस्थापक और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि 22 अप्रैल या उससे पहले की गई सभी बुकिंग्स के लिए रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह सुविधा 30 अप्रैल तक की यात्रा के लिए मान्य होगी.
उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “हम अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. श्रीनगर में मौजूदा हालात को देखते हुए हम यात्रियों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और एयरलाइनों और स्थानीय प्रशासन से मिलकर काम कर रहे हैं.”
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों को श्रीनगर के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने और रद्दीकरण/रीशेड्यूलिंग शुल्क माफ करने का निर्देश दिया है. IndiGo और Air India जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने भी मदद की पेशकश की है.
पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा आतंकवादियों की तलाश तेज़ कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां बैसरन घाटी में हुए हमले के दोषियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं.
इस प्रकार, EaseMyTrip और अन्य एजेंसियों के सहयोग से यात्रियों को कुछ राहत मिल सकी है, हालांकि हालात सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है.
यह भी पढ़िए: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…