देश

Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी CCS की बैठक में होंगे शामिल, जानें क्यों होती है मीटिंग और कौन होता है शामिल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 27 लोगों की जान चली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से सऊदी अरब दौरे से बुधवार को दिल्ली लौट आए हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज शाम को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होने वाली है.

सीसीएस में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित निर्णय लिए जाते हैं. यह समिति देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करती है और अंतिम फैसला लेने वाली शीर्ष संस्था है. समिति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों जैसे- सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर नीतिगत फैसले लेती है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बैठक में सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. इसके साथ ही सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. वहीं आइए जानते हैं सीसीएस है क्या और इसमें कौन-कौन लोग शामिल होते हैं.

बैठक में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री शामिल होते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव अक्सर सीसीएस बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे स्थायी सदस्य नहीं हैं.

सऊदी दौरा बीच में छोड़कर लौटे पीएम मोदी

बता दें कि पहलगाम में एक पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी अरब से भारत वापस लौट आए हैं. पीएम मोदी वापस आते ही एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने विदेश से लौटते ही एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की.

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 27 पर्यटकों की मौत हो गई है और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए हैं. पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

4 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

4 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

5 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

6 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

6 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

6 hours ago