महादेव ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय को बड़ी कामयाबी मिली है. ईडी ने महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. सौरभ चंद्राकर को भारत लाने में ईडी को एक सप्ताह का समय लग सकता है. सौरभ भारद्वाज के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है. चंद्राकर पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप के जरिये लाखो लोगों से अरबों रुपये की ठगी की है.
सौरभ चंद्राकर पहले छतीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था. वह महादेव ऐप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है. उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कर्ताधर्ता बको कानून के शिकंजे में ला दिया है. इसकी गिरफ्तारी से अब महादेव एप के कई अन्य राज खुलने की उम्मीद है. अब तक 19 में से 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसी मामले में गिरफ्तार बिजनेस मैन सुनील दमानी को हाल हीं में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है.
ये भी पढ़ें- लोगों के लिए विवाह, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे: हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
EOW द्वारा सौपी गई रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी. इसमें ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का नाम शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…