Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महादेव ऐप मामले में ED को मिली बड़ी कामयाबी, मालिक सौरभ चंद्राकर को दुबई से किया गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर पहले छतीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था. वह महादेव ऐप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है. उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कर्ताधर्ता बको कानून के शिकंजे में ला दिया है.

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

महादेव ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय को बड़ी कामयाबी मिली है. ईडी ने महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. सौरभ चंद्राकर को भारत लाने में ईडी को एक सप्ताह का समय लग सकता है. सौरभ भारद्वाज के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है. चंद्राकर पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप के जरिये लाखो लोगों से अरबों रुपये की ठगी की है.

सौरभ चंद्राकर पहले छतीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था. वह महादेव ऐप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है. उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कर्ताधर्ता बको कानून के शिकंजे में ला दिया है. इसकी गिरफ्तारी से अब महादेव एप के कई अन्य राज खुलने की उम्मीद है. अब तक 19 में से 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसी मामले में गिरफ्तार बिजनेस मैन सुनील दमानी को हाल हीं में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है.

ये भी पढ़ें- लोगों के लिए विवाह, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे: हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

EOW द्वारा सौपी गई रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी. इसमें ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital