देश

Mukhtar Ansari: मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में ED ने मुख्‍तार अंसारी को किया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने को लेकर कसा शिकंजा

Mukhtar Ansari Arrest: यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मुख्तार अंसारी को एक स्थानीय अदालत में पेश के करने के बाद गिरफ्तार किया गया है. ईडी ने जमीन हड़पने के मामले में मुख्तार अंसारी को कस्टडी रिमांड पर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि पांच बार के पूर्व विधायक अंसारी उत्तर प्रदेश के बांदा में एक जेल में बंद हैं. उनको पीएमएलए (PMLA) की अपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है.

मुख्तार को जांच एजेंसी की तरफ से पेशी वारंट के आधार पर प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया था. इससे पहले ED ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था. अब्बास से पिछले महीने जांच एजेंसी ने अपने कार्यलय में पूछताछ थी. जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था. इसके अलावा उनके साले आतिफ रजा को भी Ed ने गिरफ्तार किया था.

ED के शिकंजे में मुख्तार अंसारी

मुख्तार के बेटे की गिरफ्तार के बाद उन पर अब ED का शिकंजा कसता जा रहा है. गिरफ्तार के बाद ED  मुख्तार को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है. ईडी ने पूछताछ के लिए मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट भी जारी करा लिया था, जिसके बाद आज मुख्तार को बांदा जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया.

खबरों के मुताबिक ED ने मनी लांड्रिंग केस को लेकर स्पेशल कोर्ट में मुख्तार को कस्टडी में लेकर पूछाताछ करने के लिए 2 हफ्तों की अर्जी मांगी थी. ईडी चार्जशीट दाखिल करने से पहले मुख्तार अंसारी से पूछताछ करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बाइक सवार लड़के ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, CCTV फुटेज आया सामने

मुख्तार के खिलाफ कई मामले दर्ज

मुख्तार अंसारी पर मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा जमीन हथियाने, हत्या और वसूली समेत उनके खिलाफ कई आरोप दर्ज है. जिनमें से 49 आपराधिक मामलों के संबंध में वो ईडी की जांच के घेरे में हैं. मुख्तार के खिलाफ मार्च 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया था. जिसके बाद से उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. उनसे बांदा जेल में ईडी के अफसरों ने पूछताछ भी की थी. इसके अलावा ED ने इस केस के मामले में मुख्तार के परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

    
Rahul Singh

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago