देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ीं शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा की मुश्किलें, ED ने लिया सख्त एक्शन, जब्त की इतने करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (18 अप्रैल) को जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की पुणे में एक बंगले और शेयर समेत 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशक निधि में धोखाधड़ी से जुड़ा है.

97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि कुर्क संपत्ति में अभी शिल्पा शेट्टी के नाम पर जुहू (मुंबई) में एक रिहायशी फ्लैट और कुंद्रा के नाम पर पुणे में एक रिहायशी बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं. ईडी के अधिकारियों ने आगे बताया कि 97.79 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया गया है.

अच्छा रिटर्न देने का वादा कर ठगे रुपये

धन शोधन का यह मामला वैरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी, दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एजेंट के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज FIR से निकला है. FIR आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे के साथ भोली-भाली जनता से बिटकॉइन (2017 में 6,600 करोड़ रुपये मूल्य) के रूप में भारी मात्रा में धनराशि एकत्र की थी.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ईडी ने आरोप लगाया कि इन प्रवर्तक ने निवेशकों से धोखाधड़ी की. उसने दावा किया कि कुंद्रा ने यूक्रेन में एक बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन प्राप्त किए. ईडी ने बताया कि कुंद्रा के पास अब भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत अभी 150 करोड़ रुपये से अधिक है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago