Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Firing On Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी.

Salman Khan

फिल्म अभिनेता सलमान खान

Firing On Salman Khan Galaxy Apartment: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी. इस हमले के बाद दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था. वहीं तीसरे आरोपी को आज (18 अप्रैल) हरियाणा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि हरियाणा से गिरफ्तार किए गए युवक का संबंध पूर्व में इसी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से है. घटना के बाद से ये उन लोगों के संपर्क में था.

हरियाणा से गिरफ्तार हुआ तीसरा आरोपी

पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किए गए आरोपी का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से होने की भी बात कही है. हरियाणा से गिरफ्तार शख्स जेल में बंद अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था और उसी से निर्देश ले रहा था. सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली है.

सलमान के घर पर की थी फायरिंग

बता दें कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइक सवार हमलवरों ने फायरिंग की थी. फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए हमलावरों के नाम सागर पाल और विक्की गुप्ता हैं.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर फायरिंग मामले का बिहार से तगड़ा कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर आरोपियों ने किए कई बड़े खुलासे

एडवांस में लिए थे एक लाख रुपये

पुलिस ने पहले दावा किया था कि सागर और विक्की को सलमान खान के घर पर शूटिंग के लिए लगभग 1 लाख रुपये दिए गए थे. बाकी की रकम काम के बाद देने का वादा किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital