मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियामत जांच की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट 19 अप्रैल को 2 बजे सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने बड़ा आरोप लगाया।
ईडी के वकील जुहैब हुसैन की एक बाइट सामने आई है, वो कहते सुने जा सकते हैं कि कोर्ट को सूचित किया गया कि न्यायिक हिरासत में अरविंद केजरीवाल के सुगर लेवल बढ़ने की वजह उनका घर का खाना और मिठाइयां हैं। उन्हें घर से आलू-पूड़ी, आम और अन्य मीठी चीजें खाने के लिए दी जा रही हैं। इसलिए हमने जेल ऑथोरिटी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, दूसरी ओर इन आरोपों का अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने जवाब दिया।
केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ईडी के वकील की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि ईडी ये बयान मीडिया के लिए दे रही है। CM केजरीवाल का फास्टिंग सुगर लेवल 243 था जो कि बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा— ‘अरविंद केजरीवाल को डॉक्टर द्वारा निर्देशित भोजन ही दिया जा रहा है।’ इस पर कोर्ट ने कहा कि आप हमें अरविंद केजरीवाल का डाइट चार्ट उपलब्ध कराएं।
ईडी की ओर से कहा गया कि आप जेल के DG से रिपोर्ट मांग सकते हैं। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से रिपोर्ट मंगवा रहे हैं, आप भी हमें डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दें।
— भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: