देश

‘उनका मकसद सिर्फ सीएम को गिरफ्तार करना…’ केजरीवाल को ED के 2 समन मिलने पर बोलीं आतिशी

Minister Aatishi on ED Summon to Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा एक ही दिन में दो समन जारी होने के बाद मंत्री आतिशी मर्लेना ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी से 2 समन मिले. पहला समन जल बोर्ड घोटाले से जुड़ा है जिसमें उन्हें 18 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है जबकि दूसरा समन शराब घोटाले से जुड़ा है जिसमें उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है.

मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी कुछ जांच में भी शामिल होने के लिए कहा है. हम इस मामले से पूरी तरह अनजान हैं. यह पूरी तरह से फर्जी मामला है. उन्होंने आगे सीएम कोर्ट में पेश हुए क्योंकि उन्होंने कहा था कि बजट सेशन खत्म होने के बाद वह स्वयं अदालत जाएंगे. उन्होंने कहा कि आप पार्टी कानून और अदालत का सम्मान करती है. अब कोर्ट में इस बात पर बहस होगी कि ईडी जो समन भेज रही है वह कानूनी है या गैरकानूनी है.

जल बोर्ड घोटाला क्या है हमें नहीं पता

आतिशी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना चाहते हैं. ताकि वे चुनाव प्रचार नहीं कर सके. यही वजह है कि कोर्ट की प्रकिया के बीच उन्हें जांच एजेंसी लगातार समन जारी कर रही है. कोर्ट में पेश होने के बाद ही एजेंसी ने एक के बाद एक दो समन जारी किए. हमें जल बोर्ड से जुड़े मामले में कोई जानकारी नहीं है. उसमें सीएम पर क्या आरोप हैं. ये भी हम लोग नहीं जानते हैं. आखिर घोटाला है क्या? आतिशी ने कहा कि ईडी ने यह समन इसलिए भेजा है कि क्योंकि पीएम को शक है कि ईडी एक्साइज वाले मामले में सीएम को गिरफ्तार कर पाएंगी या नहीं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago