चुनाव

7 चरणों में चुनाव पर विपक्ष के सवाल, खड़गे बोले- ‘मोदी को पूरे देश में घूमना है… इतना लंबा इलेक्शन कभी नहीं देखा’

Opposition parties on Lok Sabha election in 7 phase: चुनाव आयोग ने शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में चुनाव होंगे. वहीं 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे. कुल मिलाकर देश में 46 दिनों तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी. देश में आजादी केे बाद दूसरा मौका है जब इतने दिनों तक आचार संहिता लगी रहेगी. इससे पहले देश के पहले चुनाव के दौरान 79 दिनों तक आचार संहिता लगी थी.

ऐसे में चुनाव के लंबे शेड्यूल को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने 12 इलेक्शन लड़े. कोई भी चुनाव 46 दिनों तक नहीं चला. कभी-कभी तो चुनाव एक फेज में ही पूरा हो गया. 70-80 दिन तक आचार संहिता लगाना गलत है. इससे देश का विकास रुक जाएगा. इस दौरान उन्होंने पीएम पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 7 फेज में चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि मोदी को पूरे देश में घूमना है. ऐसे में उनको प्रचार के लिए ज्यादा मौका मिलेगा.

लंबी जेब वाली पार्टी को फायदा होगा- टीएमसी

वहीं टीएमसी की सरकार में वित्त मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य ने कहा कि 7 चरणों तक चुनाव को खींचने से बड़ी जेब वाली पार्टी को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि बंगाल में एक-दो फेज में चुनाव हो जाए. इतने ज्यादा चरणों से लंबी जेब वाली पार्टी को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव भी 8 फेज में हुए थे.

शिवसेना यूबीटी ने कहा कि पीएम मोदी की सीट वाराणसी में आखिरी फेज में चुनाव होंगे. ऐसे में पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि वाराणसी में 1 जून को चुनाव होंगे. मोदी पूरे देश में प्रचार के बाद वाराणसी में जाएंगे. ऐसे में उनको प्रचार के लिए समय मिल जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: ‘वो अपने परिवार से ऊपर नहीं उठ पाए…’ अखिलेश यादव पर निरहुआ ने कसा तंज

ये भी पढ़ेंः Delhi Liquor Scam: CM केजरीवाल को ईडी ने जारी किया 9वां समन, 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

2 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

5 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago