चुनाव

Lok Sabha Election 2024: नोएडा में डॉक्टर vs डॉक्टर का मुकाबला- जानें कौन हैं सपा के महेंद्र सिंह नागर जो महेश शर्मा को देंगे टक्कर

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा आदि सभी राजनीतिक दलों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है. तो वहीं गौतम बुद्ध नगर सीट पर डॉक्टर बनाम डॉक्टर के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. माना जा रहा है कि ये लड़ाई दिलचस्प हो सकती है. इंडिया गठबंधन में यह सीट सपा के पास है और पार्टी ने यहां से महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया है, जो कि भाजपा के सांसद डा. महेश शर्मा को टक्कर देंगे.

सपा ने शनिवार को 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. तो वहीं अपनी पांचवीं लिस्ट में गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट के लिए भी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को उतारा है. तो वहीं इसी महीने की शुरुआत में भाजपा ने सांसद महेश शर्मा को ही फिर से उतारा है. फिलहाल बसपा ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. 2009 में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर से हारने के बाद डॉक्टर महेश शर्मा 2019 और 2014 में इस सीट से जीत हासिल की थी तो वहीं सुरेंद्र सिंह नागर ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था और आज वह राज्यसभा के सदस्य हैं.

डॉक्टर वर्सेज डॉक्टर की दिलचस्प जंग

तो वहीं डॉक्टर वर्सेज डॉक्टर के इस मुकाबले को काफी दिलचस्प बताया जा रहा है. महेंद्र सिंह नागर एक योग्य डॉक्टर हैं और 1999 से राजनीति में सक्रिय हैं. उन्होंने कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी लेकिन 2022 में वह सपा में शामिल हो गए थे. टिकट मिलने के बाद एक बयान में उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया और अपनी खुशी जाहिर की.

ये भी पढ़ें-Siyasi Kissa: 1951 में सिनेमाघर बताते थे मतदान करने का तरीका, फर्जी वोटिंग न हो इसके लिए आयोग ने उठाया था ये कदम

कांग्रेस के बने जिलाध्यक्ष

महेंद्र सिंह नागर मिलख लच्छि गांव के रहने वाले हैं और गुर्जर समाज से आते हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने से पहले वह 2006-2016 तक गौतम बुद्ध नगर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में भी रह चुके हैं. फिलहाल वह गाजियाबाद के राजनगर में रहते हैं. लोहिया नगर में ‘नागर हॉस्पिटल’ के नाम से उनका एक अस्पताल भी है और उनके दो बच्चे हैं जो कि दोनों ही डॉक्टर हैं, जिनमें बेटी डेंटिस्ट है.

मैं भाग्यशाली हूं

सपा उम्मीदवार नागर महेंद्र सिंह नागर ने टिकट मिलने के बाद अखिलेश यादव को धन्यवाद कहा है. पत्रकारों से बात करते हुए वह बोले, “पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गौतम बुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मैं पिछले 25 वर्षों से सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित हूं और जनता का वोट जीतने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ूंगा.”

इन तारीखों पर होगा चुनाव

बता दें कि देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं गौतम बुद्ध नगर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. 4 जून को वोटों की गिनती होगी.

Archana Sharma

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

7 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

28 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

44 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 hours ago