देश

ईडी ने हाईकोर्ट में कविता की जमानत याचिका का किया विरोध

ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार के. कविता की जमानत याचिका का हाईकोर्ट में विरोध किया. उसने कोर्ट से कहा कि अगर कविता को जमानत पर रिहा किया जाता है तो उससे गहरी साजिश का पता लगाने में दिक्कत होगी. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने इस मुद्दे पर अगली सुनवाई 27 मई के लिए स्थगित कर दिया.

सबूतों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को  कर सकती प्रभावित

ईडी ने कोर्ट से यह भी कहा कि तेलंगाना की बीआरएस नेता एक अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उन पर गंभीर आर्थिक अपराध का आरोप है. वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं. उसने अपने अपने जवाबी हलफनामे में कहा है कि कविता ने अन्य लोगों के साथ साजिश रची और 100 करोड़ रुपए की रित देने में सक्रिय रूप से शामिल रहीं. कविता ने निचली अदालत के 6 मई के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले के साथ ईडी के धन शोधन मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी. कविता के वकील ने दलील दी कि आबकारी नीति मामले में 50 आरोपियों में से वह अकेली महिला है और उन्होंने कोर्ट से उनकी महिला होने के नाते जमानत देने पर विचार करने का आग्रह किया.

ईडी ने कहा कि बीआरएस नेता के खिलाफ पर्याप्त सबूत

सह आरोपी अरुण रामचंद्रन पिल्लई की याचिका को लेकर सीबीआई ने कोर्ट को सूचित किया कि भ्रष्टाचार मामले में कविता की कथित भूमिका के लिए जून के पहले सप्ताह तक उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने की संभावना है. कविता की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने कहा कि बीआरएस नेता के खिलाफ धन शोधन मामले में पर्याप्त सबूत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

43 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

58 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

1 hour ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago