देश

भारतीय घुड़सवारी महासंघ में अनियमितताओं के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रशासनिक समिति का किया गठन

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) के कामकाज में अनियमितताओं के मद्देनजर उसके संचालन के लिए एक तदर्थ संचालन समिति गठित किया है और उसका अध्यक्ष कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति नजमी वजीरी को बनाया है। न्यायमूर्ति तारा विस्ता गंजू ने कहा कि आम तौर पर अदालत राष्ट्रीय खेल महासंघ के प्रशासन में दखल नहीं देती है, लेकिन अनियमितताओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने समिति गठित कर पूर्व न्यायमूर्ति को अध्यक्ष बनाया और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी को पर्यवेक्षक सदस्य बनाया है। साथ ही अधिवक्ता रोहिणी मूसा को इसका सदस्य बनाया है।

चुनाव होने तक समिति करेगी काम

यह समिति तबतक कामकाज करेगा जबतक महासंघ का चुनाव नहीं हो जाता और उसका कार्यकारी गठित नहीं हो जाता। उसके निर्देश को सभी को पालन करना होगा।
कोर्ट ने यह फैसला राजस्थान घुड़सवारी संघ की याचिका पर दिया है। उसने कहा कि समिति ईएफआई के दैनंदिनी कार्यों का संचालन करेगी और मौजूदा पदाधिकारी किसी काम से जुड़े नहीं रहेंगे। लेकिन समिति को पूरा सहयोग करेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा है कि 29 सितंबर, 2023 से अब तक लिए गए सभी फैसलों संबंधी रिपोर्ट 10 दिन के भीतर समिति को दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा ।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के LG VK Saxena द्वारा दायर मानहानि मामले में सामाजिक कार्यकर्ता Medha Patkar दोषी करार

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

18 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

33 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago