प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को George Soros से जुड़ी कुछ संस्थाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. ईडी मुख्यालय की ओर से जारी press release के अनुसार, EDF (Economic Development Fund) और Open Source Foundation जैसी संस्थाओं की जांच के लिए बेंगलुरु में कुल आठ ठिकानों पर raids किए गए हैं. यह कार्रवाई FEMA violation (Foreign Exchange Management Act) के उल्लंघन की जांच के तहत की गई है.
ईडी की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि George Soros और उनकी Open Society Foundation (OSF) को 2016 में गृह मंत्रालय ने prior reference category में डाल दिया था. इसके चलते इन्हें भारत में NGOs को अनियमित तरीके से funding करने से रोक दिया गया था. हालांकि, इस प्रतिबंध से बचने के लिए OSF ने भारत में सहायक कंपनियां स्थापित कीं और FDI (Foreign Direct Investment) व consultancy fees के नाम पर पैसा देश में लाया गया. इस fund का इस्तेमाल NGO activities को सपोर्ट करने के लिए किया गया, जो FEMA laws का स्पष्ट उल्लंघन है.
सूत्रों के अनुसार, ईडी अब George Soros, EDF, और OSF द्वारा लाए गए अन्य FDI funds के अंतिम उपयोग की भी गहन जांच कर रही है. इस ED raid में Messers Espada Investment Private Limited की तलाशी भी शामिल है, जो भारत में SEDF का investment advisor/fund manager है और Mauritius entity की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह कार्रवाई money laundering और illegal funding की आशंकाओं को लेकर की जा रही है.
George Soros हंगरी मूल के मशहूर अमेरिकी businessman हैं, जिनका America stock market और Britain stock market में बड़ा नाम है. वे अपने philanthropic work और Open Society Foundation के जरिए भी जाने जाते हैं. हालांकि, भारत में उनकी गतिविधियां हमेशा विवादों में रही हैं.
कुछ महीने पहले George Soros भारत में चर्चा का विषय बने थे. उन्हें Congress party का करीबी माना जाता है. वहीं, BJP (Bharatiya Janata Party) ने उन पर anti-India activities का आरोप लगाया है. भाजपा का दावा है कि सोरोस भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं. इसके अलावा, भारत को लेकर George Soros controversies भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Noida International Airport: हर दिन 10 लाख का जुर्माना, लेकिन उड़ान में अभी भी देरी
-भारत एक्सप्रेस
13 अक्टूबर 2026 को प्रीति योग और मालव्य योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन…
13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है.…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…