देश

विधायक सतीश सैल के खिलाफ ईडी की कई शहरों में छापेमारी, 1.68 करोड़ रुपए की नकदी और 6.75 किलो सोना जब्त

MLA Satish Sail: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात मामले में बड़ी कार्रवाई की है. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी ने गोवा से लेकर मुंबई और दिल्ली तक छापे मारे. इस दौरान करीब 1.68 करोड़ रुपए की नकदी और 6.75 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जबकि बैंक खातों में लगभग 14.13 करोड़ रुपए की राशि सीज की गई है.

ईडी (बेंगलुरु जोनल कार्यालय) की टीम ने 13 और 14 अगस्त को कारवार (उत्तर कन्नड़), गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.

यह कार्रवाई सतीश कृष्ण साइल उर्फ सतीश सैल और अन्य व्यक्तियों, संस्थाओं के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है, जिन्हें बेंगलुरु की विशेष अदालत (एमपी/एमएलए कोर्ट) ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात के मामले में दोषी ठहराया है.

ईडी ने अदालत के आदेश पर जांच की है शुरू

ईडी ने अदालत के दोषसिद्धि आदेश के आधार पर भारतीय दंड संहिता-1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की कई धाराओं के तहत अपराधों के लिए जांच शुरू की.

कारवार विधायक सतीश सैल के खिलाफ चल रही जांच

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ईडी की जांच से पता चला कि कारवार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश सैल ने साल 2010 में कुछ व्यावसायिक संस्थाओं और बेलेकेरी बंदरगाह के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से 1.25 लाख मीट्रिक टन वजन के लौह अयस्क का अवैध रूप से निर्यात किया था.

जबकि यह अकोला वन विभाग के जब्ती आदेशों के अधीन था. ईडी ने बताया कि सतीश कृष्ण सैल की तरफ से किए गए अवैध निर्यात का कुल मूल्य 86.78 करोड़ रुपए था.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: लाल किले पर Mi-17 से पुष्पवर्षा, आसमान में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का संदेश

सतीश सैल के आवास से मिला 1.41 करोड़ रुपए

ईडी ने बताया कि छापेमारी के दौरान सतीश कृष्ण सैल के आवास से 1.41 करोड़ रुपए की नकदी मिली. लाल महल लिमिटेड के कार्यालय परिसर से 27 लाख रुपए की नकदी जब्त की गई. इसके अलावा, सेल परिवार के बैंक लॉकर से सोने के आभूषण और सिक्के के रूप में 6.75 किलोग्राम वजन का सोना बरामद हुआ.

ईडी ने कार्रवाई करते हुए मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड, सतीश कृष्णा सेल और आशापुरा माइनकेम लिमिटेड आदि के बैंक खातों को फ्रीज किया, जिनमें लगभग 14.13 करोड़ रुपए की राशि जमा है. तलाशी के दौरान अहम दस्तावेज, ईमेल और अन्य रिकॉर्ड भी ईडी की टीम ने जब्त किए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

14 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

35 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

50 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago