देश

हीरानंदानी ग्रुप के मुंबई स्थित कार्यालयों पर ED का छापा, कंपनी पर FEMA नियमों के उल्लंघन का आरोप

ED raids Hiranandani Group: ईडी ने गुरुवार को हीरानंदानी ग्रुप के मुंबई स्थित कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार ईडी ने यह कार्रवाई फेमा नियमों के उल्लंघन के मामले में की है. बता दें कि यह ग्रुप भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट बिजनेस ग्रुप में से एक हैं. इस गु्रप की स्थापना सुरेंद्र हीरानंदानी और निरंजन हीरानंदानी ने 1978 में की थी. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है. इस ग्रुप की देश के कई बड़े शहराें में रियल एस्टेट परियोजनाएं हैं.

बता दें कि टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कैश फाॅर क्वेरी मामले में भी यह गु्रप चर्चा में रहा था. इस मामले का खुलासा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर किया था. महुआ मोइत्रा पर आरेाप है कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए उनसे पैसे और महंगे उपहार लिए थे. उन पर निरंजन हीरानंदानी के बेटे दर्शन हीरानंदानी पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरेाप था. गौरतलब है कि दर्शन हीरानंदानी योट्टा डेटा सर्विसेज, एच-एनर्जी, टार्क सेमीकंडक्टर के चेयरमैन और निडर ग्रुप के सीईओ भी है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago