देश

कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी की बड़ी सेंध, एक साथ 1500 कांग्रेसी हुए भाजपाई, सीएम बोले- अभी नहीं थमेगा ये सिलसिला

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वे कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में एक साथ हजारों लोगों को बीजेपी में शामिल करा लिया. जिसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं. एकसाथ हजारों की संख्या में कांग्रेस का साथ छोड़ने को लेकर माना जा रहा है कि ये पार्टी के लिए तगड़ा झटका है.

सीएम ने कांग्रेस नेताओं को कराया शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ.मोहन यादव बुधवार को छिदवाड़ा दौरे पर थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को 104 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी. इसके बाद सीएम ने जन आभार रैली निकाली. रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और संगठन को चुनाव से पहले मजबूत करने में एक और कड़ी को जोड़ दिया. कांग्रेस के लिए इस बड़े झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है.

कमलनाथ के करीबी हैं सभी नेता

जिन नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है, वे सब कमलनाथ के करीबी नेताओं में शुमार हैं. बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्जवल सिंह चौहान, पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य और कार्यकर्ताओं के नाम हैं.

यह भी पढ़ें- CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आवास समेत 30 ठिकानों पर CBI का छापा, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

सीएम मोहन यादव ने जन आभार रैली को संबोधित करते हुए इन नेताओं का स्वागत किया. सीएम ने कहा कि अभी भी कई लोग हैं जो शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं. ये लोग भी जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे. इन्हें बीजेपी में आने से कोई ताकत नहीं रोक पाएगी.

कमलनाथ को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें चल रही हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ कभी भी बीजेपी में जाने की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. उन्होंने इस बीच कई बार दिल्ली का दौरा भी किया है. हालांकि कमलनाथ की ओर से बयान जारी करते हुए इन खबरों का खंडन किया जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

37 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago