Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हीरानंदानी ग्रुप के मुंबई स्थित कार्यालयों पर ED का छापा, कंपनी पर FEMA नियमों के उल्लंघन का आरोप

ED raids Hiranandani Group: ईडी ने फेमा नियमों के उल्लंघन के आरोप में आज हीरानंदानी ग्रुप मुंबई स्थित कार्यालयों पर छापेमारी की कार्रवाई की.

ED raids Hiranandani Group

हीरानंदानी ग्रुप केे ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी.

ED raids Hiranandani Group: ईडी ने गुरुवार को हीरानंदानी ग्रुप के मुंबई स्थित कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर छापा मारा. जानकारी के अनुसार ईडी ने यह कार्रवाई फेमा नियमों के उल्लंघन के मामले में की है. बता दें कि यह ग्रुप भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट बिजनेस ग्रुप में से एक हैं. इस गु्रप की स्थापना सुरेंद्र हीरानंदानी और निरंजन हीरानंदानी ने 1978 में की थी. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है. इस ग्रुप की देश के कई बड़े शहराें में रियल एस्टेट परियोजनाएं हैं.

बता दें कि टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कैश फाॅर क्वेरी मामले में भी यह गु्रप चर्चा में रहा था. इस मामले का खुलासा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर किया था. महुआ मोइत्रा पर आरेाप है कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए उनसे पैसे और महंगे उपहार लिए थे. उन पर निरंजन हीरानंदानी के बेटे दर्शन हीरानंदानी पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरेाप था. गौरतलब है कि दर्शन हीरानंदानी योट्टा डेटा सर्विसेज, एच-एनर्जी, टार्क सेमीकंडक्टर के चेयरमैन और निडर ग्रुप के सीईओ भी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital