दुनिया

पीएम मोदी का फिर बजा दुनिया में डंका, लोकप्रियता के मामले में बाइडेन समेत सभी नेताओं को छोड़ा पीछे

World Leader Approval Rating:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से लोकप्रियता के मामले में दुनिया के सभी नेताओं को पीछे छोड़ छोड़ते हुए पहले नंबर पर बने हुए हैं. वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता के मामले में 77 प्वाइंट मिले हैं. पीएम मोदी 77 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष हैं.

लोकप्रियता के मामले में नंबर-1 पीएम मोदी

इससे पहले वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी 76 फीसदी प्वाइंट्स मिले थे. इससे साफ जाहिर होता है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नबीं, बल्कि दुनियाभर में बढ़ी है.

जो बाइडेन 9वें पायदान पर

मॉर्निंग कंसल्ट का ओर से जारी किए गए सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 37 फीसदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 9वें पायदान पर हैं. वहीं मौक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि प्रतिशत के मामले में लोपेज पीएम मोदी से काफी पीछे हैं.

77 फीसदी लोग नेतृत्व से खुश

वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग के सर्वे में 77 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी पंसदीदा नेता बताया है वहीं 17 फीसदी लोगों की पसंद दूसरे नेता हैं. 5 फीसदी लोगों ने कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी.

वर्ल्ड लीडर अप्रूवल रेटिंग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार-

नरेंद्र मोदी: 77%

2. एंड्रेस मैनुअल लोपेज़: 64%

3. एलेन बर्सेट: 57%

4. डोनाल्ड टस्क: 50%

5. लुइज़ इनासियो लूला: 47%

6. एंथनी अल्बानीज़: 45%

7. जियोर्जिया मेलोनी: 44%

8. पेड्रो सांचेज़: 38%

9. जो बिडेन: 37%

10. जस्टिन ट्रूडो: 35%

11. उल्फ क्रिस्टरसन: 33%

12.ऋषि सुनक: 27%

13. इमैनुएल मैक्रॉन: 24%

14. यूक सोक-यूल: 20%

15. ओलाफ स्कोल्ज़: 20%

बता दें कि इससे पहले पिछले साल 2023 में दिसंबर के महीने में जारी की गई सर्वे रिपोर्ट में भी पीएम मोदी शीर्ष पर थे. उस समय ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर ने बताया था कि भारत में 76 फीसदी लोगों की पहली पसंद पीएम मोदी हैं. इन लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व और कार्यों की तारीफ की थी. हालांकि 18 फीसदी लोगों ने इसके उलट अपनी रखी थी. वहीं 6 फीसदी लोगों ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें- CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आवास समेत 30 ठिकानों पर CBI का छापा, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

39 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago