देश

राशन घोटाले को लेकर कोलकाता में एसआर अध्या फाइनेंस पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में हुए राशन घोटाले के सिलसिले में कोलकाता के चौरंगी लेन स्थित एसआर अध्या फाइनेंस पर ईडी की छापेमारी चल रही है. एजेंसी के अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल के जवान भी मौके पर मौजूद हैं. इस महीने की शुरुआत में, एजेंसी द्वारा उनसे और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी के बाद उत्तर 24 परगना जिले के बोनगांव के सिमुलटोला में उनके आवास से आध्या को गिरफ्तार किया गया था.

आध्या को राज्य मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक का करीबी माना जाता है, जिन्हें पिछले साल कथित घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार भी किया गया था.

क्या है राशन घोटाला?

ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू किया था, जिसमें यह पाया गया कि विभिन्न निजी व्यक्ति वैध लाइसेंस के बिना सब्सिडी वाले/सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) गेहूं के आटे/आटा के भंडारण और बिक्री में शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: पहले जजों को कहा भ्रष्ट, अब सबसे मांगेंगे माफी, सुप्रीम कोर्ट ने वकील को सुनाई अनोखी सजा

बता दें कि इससे पहले राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था. शंकर आध्या को ईडी की टीम ने इसी महीने की 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

बता दें कि इससे पहले तृणमूल नेता शाहजहां शेख के आवास के पास ईडी की टीम पर हमला कर दिया गया था. हमले के दौरान करीब 200 से ज्यादा की भीड़ ने ईडी की टीम और उनके साथ चल रहे केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को घेर लिया था. जांच एजेंसी पर हुए इस हमले के बाद बीजेपी ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago