फोटो-@ChampatRaiVHP
Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है. देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें राम नगरी पर जमी हुई हैं. पत्रकारों की टोलियां भी वहां पहुंच रही हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने आज एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को आमंत्रण भेजा.
चंपत राय ने ट्वीट करके कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में, श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा पर होने वाले समारोह की संपूर्ण जानकारी देने हेतु पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है. उस पत्रकार वार्ता में सभी पत्रकार बंधु आमंत्रित हैं. उनके साथ फोटोग्राफर भी आएं.
देश के सूचना एवं प्रसारण के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि अयोध्या में एक मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है. अपूर्व चंद्रा ने दिल्ली में कहा, “अयोध्या में हम एक मीडिया सेंटर बना रहे हैं. वहां राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रादेशिक सब तरह की मीडिया जा सकती है. यह मीडिया सेंटर 7 दिन तक रहेगा और 3 महीने तक इसकी सुविधा रहेगी.”
अपूर्व चंद्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य संबंधित सभी व्यवस्था की गई हैं…एम्स रायबरेली, एम्स गोरखपुर, एम्स दिल्ली, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी आदि अस्पताल 1 महीने तक अलर्ट पर रहेंगे.
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…