देश

पहले जजों को कहा भ्रष्ट, अब सबसे मांगेंगे माफी, सुप्रीम कोर्ट ने वकील को सुनाई अनोखी सजा

Supreme Court Order Lawyer Apology: आमतौर पर वकील एक अदालत से दूसरी अदालत में इसलिए जाते हैं क्योंकि उन्हें मुकमदे की पैरवी करनी होती है. लेकिन वकील वीरेंद्र सिंह को किसी और वजह से एक अदालत से दूसरी में जाना पड़ रहा है. दरअसल वीरेंद्र सिंह ने सभी अदालतों में जजों के समक्ष जाकर बिना शर्त माफी मांगने का शपथ पत्र दिया है. उन्होंने जजों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए थे. इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील वीरेंद्र सिंह को जजों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के अपराध में 6 महीने की जेल और 2 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई थी.

यह भी पढ़ेंः देशभर में शुरू हुआ भाजपा का ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ दीवार लेखन कार्यक्रम, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की शुरुआत

इसके बाद पुलिस ने वकील को पकड़कर जेल में डाल दिया. तीन दिन जेल में काटने के बाद वकील ने वरिष्ठ वकील दत्ता मखीजा के जरिए दया याचिका दायर की. उनके वकील ने शुक्रवार को सीजेआई की अदालत को बताया कि डीवाई चंद्रचूड़ वाली अध्यक्षता वाली बैंच को बताया कि दोषी वकील अपने किए पर खेद प्रकट कर रहा है और वह बिना शर्त माफी मांगने के लिए भी तैयार है. ऐसे में डीवाई चंद्रचूड़ माफी की मौखिक दलील सुनने को तैयार नहीं थे.

मंगलवार दोपहर 2 बजे तक मांगनी होंगी माफी

इसके बाद डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि दोषी वकील को सभी जिला अदालत के जजों और हाईकोर्ट के जजों के सामने जाकर माफी मांगनी होंगी. कोर्ट ने कहा कि हम याचिकाकर्ता के वकील के अनुरोध पर ये निर्देश पारित कर रहे हैं. हम याचिकाकर्ता को 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक यह कार्य करने का आदेश देते हैं. सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई अब मंगलवार दोपहर 3 बजे करेगा. ऐसे में पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वह वकील वीरेंद्र सिंह को अपने साथ लेकर उन सभी जजों के सामने जाएगी जिन पर उसने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘सीताजी के साथ श्रीराम पधारेंगे…’ मुस्लिम लड़की बतूल जहरा का भजन सोशल मीडिया पर वायरल, देखें Video

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago