ED
Lucknow: निवेशकों की गाढ़ी कमाई को हड़पने वाली कंपनी मेसर्स पीयर्स इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, जांच एजेंसी ने निदेशकों 4.79 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है. ईडी ने गुरुवार को कंपनी और उसके निदेशक आलोक त्रिपाठी के बैंक में जमा 3.77 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ मुरादाबाद, बदायूं, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और गुजरात के मेहसाणा में स्थित 1.02 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने कंपनी के निदेशक आलोक त्रिपाठी के 3.77 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. वहीं मुरादाबाद, बदायूं, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की जमीन भी जब्त की गई है. आरोप है कि पीयर्स इंडिया के निदेशकों ने निवेशकों के सारे पैसे हड़प लिए. अब तक कंपनी ने निवेशकों की 25 करोड़ रुपये की रकम वापस नहीं की है.
यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन खास, JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़े फैसले की उम्मीद
गौरतलब है कि ईडी ने यूपी के कई जिलों में मेसर्स पीयर्स इंडिया कंपनी और उसके निदेशकों आलोक कुमार त्रिपाठी. आशीष त्रिपाठी, विष्णु कांत त्रिपाठी और अन्य के खिलाफ शिकायत के बाद जांच शुरू की थी. कंपनी के निदेशकों पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों के पैसे नहीं लौटाए. जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी ने निवेशकों को जमीन खरीदने पर ज्यादा मुनाफा का झूठा आश्वासन देकर निवेश कराया था. इसी कड़ी में ईडी ने गुरुवार को मेमर्स पीयर्स इंडिया कारपोरेशन के निदेशकों की संपत्ति को जब्त किया है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…